यमन में हुए अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

सना, 29 अप्रैल (वार्ता) यमन की राजधानी सना में तीन घरों पर रविवार रात को हुए अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।
हूती नियंत्रित स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार देर रात एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने सोमवार को पूरे दिन 15 हवाई हमलों की सूचना दी, जिसमें राजधानी सना सहित उत्तरी यमनी प्रांतों में कई स्थानों को निशाना बनाया गया।
इस बीच, हौथी टेलीविजन के अनुसार, उत्तरी प्रांत सादा में एक प्रवासी केंद्र पर अमेरिकी हमलों में हताहतों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है, जिनमें से सभी अफ्रीकी प्रवासी हैं।
अमेरिकी सेना कथित तौर पर घटना की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के अंत में यमन में गृह युद्ध शुरू होने के बाद से हूती समूह उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण कर रहा है और पांच मार्च से हूती तथा अमेरिकी सेनाओं के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है। उस समय से अमेरिका ने यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए। इस अभियान की कई क्षेत्रीय सरकारों ने व्यापक स्थिरता के लिए खतरा बताते हुए आलोचना की थी।

Next Post

दलित युवक के अंतिम संस्कार के मामले से सियासत गरमाई

Tue Apr 29 , 2025
श्योपुर: दलित युवक के अंतिम संस्कार के मामले ने सियासत गरमा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे चुनावी हार की खीज उतारते हुए लोगो को परेशान कर रहे हैं. तो वहीं पूर्व वन मंत्री रामनिवास […]

You May Like