भोजपुरी वेब सीरीज़ ‘जान लेगी सोनम’ हुयी रिलीज

मुंबई, 25 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी वेबसीरीज ‘जान लेगी सोनम’ आज रिलीज हो गयी है। स्टेज ओरिजनल ओटीटी पर प्रसारित होने वाली “जान लेगी सोनम” हर गुरुवार और शुक्रवार को प्रसारित होगी। इस वेबसीरीज में संयुक्ता रॉय एवं गोलू तिवारी मुख्य भूमिका तथा संजय पांडे, गौरव पंडित एवं मोनी रॉय अहम भूमिका में हैं। कहानी में सोनम एक अमीर और रूढ़िवादी परिवार की लड़की है, जिसे एक सादा, संवेदनशील और केयरिंग लड़का सत्या से प्यार हो जाता है। सत्या सोनम की हर छोटी-बड़ी भावनाओं का ख्याल रखता है, जिससे सोनम का प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है। लेकिन उसके बाद जो होता है, वो और भी रोमांचकारी है।
इस वेब सीरीज़ को चंदन सिंह ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। वेब सीरीज़ “जान लेगी सोनम” को लेकर निर्माता चंदन सिंह ने दावा किया कि यह प्रोजेक्ट भोजपुरी कंटेंट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब भोजपुरी दर्शकों को इतने बड़े पैमाने, मजबूत कहानी और दमदार किरदारों के साथ एक वेब सीरीज़ देखने को मिलेगी। चंदन सिंह के अनुसार, “जान लेगी सोनम” सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह बेलगाम मोहब्बत, जुनून, विश्वासघात और बदले की ऐसी दास्तान है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। उन्होंने कहा कि इस वेब सीरीज़ की प्रस्तुति, प्रोडक्शन वैल्यू और कंटेंट क्वालिटी भोजपुरी सिनेमा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई ऊंचाई देगी और यह साबित करेगी कि भोजपुरी इंडस्ट्री भी बड़े और बोल्ड कंटेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। गौरतलब है कि चीफ कंटेंट ऑफिसर के तौर पर परवीन सिंघल, जबकि कंटेंट हेड की जिम्मेदारी निधि मिश्रा ने संभाली है। कंटेंट मैनेजर्स धर्मेंद्र सिंह और अमर दुबे हैं। मुख्य भूमिकाओं में संयुक्ता रॉय, गोलू तिवारी, संजय पांडे, मोनी रॉय, गौरव पंडित, प्रेरणा शुष्मा, विवेक सिंह राजपूत, राहुल आदित्य, विद्या सिंह, शालिनी कश्यप, नेहा तिवारी और गोपाल चौहान जैसे सशक्त कलाकार नज़र आएंगे।

Next Post

‘पुष्पा इम्पॉसिबल' के आगामी एपिसेड में अपने किरदार पुष्पा में आये बदलाव को चित्रित करना अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक रहा : करूणा पांडे

Thu Dec 25 , 2025
मुंबई, 25 दिसंबर (वार्ता) अभिनेत्री करूणा पांडे का कहना है कि सोनी सब के शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के आगामी एपिसेड में उनके किरदार पुष्पा में आये बदलाव को चित्रित करना उनके लिये अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक रहा। सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ ,पुष्पा (करुणा पांडे) के एक साधारण गृहिणी […]

You May Like