बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में आठ आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 25 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में सेना के एक अभियान के दौरान आठ आतंकवादी मारे गये। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी से जुड़े आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बुधवार को कलात जिले में यह अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर धावा बोला। दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी में आठ आतंकवादी मारे गए। घटनास्थल से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बताया गया है कि ये आतंकवादी इलाके में कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। आईएसपीआर ने कहा कि क्षेत्र में शेष किसी भी आतंकवादी को खत्म करने के लिए तलाश अभियान जारी है।

Next Post

चीन ने शिंजाग स्वायत्त क्षेत्र (तिब्बत) में किये कई पुरातात्विक उत्खनन, मध्य भूमि के साथ प्राचीन संबंध के साक्ष्य

Thu Dec 25 , 2025
ल्हासा, 25 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पश्चिम चीन के शिजांग स्वायत्त क्षेत्र (तिब्बत) में वर्ष 2021 से अब तक 42 व्यवस्थित पुरातात्विक उत्खनन किए गये हैं, जिनमें एक लाख साल पहले की मानवीय गतिविधियों और मध्य चीन के साथ लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों के ‘पुख्ता सबूत’ मिले […]

You May Like