भाजपा सांसद तोखन साहू बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री

बिलासपुर 09 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा से पहली बार चुनाव जीते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तोखन साहू नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं।

अब से थोड़ी देर पहले उनके पास प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से फोन आया। उन्हें बताया गया कि शाम को आपको शपथ लेना है।

श्री साहू को भाजपा ने पहली बार बिलासपुर संसदीय सीट से टिकिट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को डेढ़ लाख से अधिक वोटो से हराया।

श्री साहू लोरमी विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला के ग्राम डिंडौरी में श्री बलदाऊ प्रसाद साहू के घर 15 अक्टूबर, 1969 को जन्मे तोखन साहू ने एम ए तक पढ़ाई की है। उनके परिवार में पत्नी श्रीमती लीलावती साहू, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

साल 1994 से उनका सियासी सफर शुरू हुआ। इस दौरान वह लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के पंच चुने गए थे। वह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा से कांग्रेस के दिग्गज नेता धर्मजीत सिंह को हराकर भाजपा से विधायक बने। वर्ष 2015 में छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव बनाये गए तथा इसके बाद वह विधानसभा की विभिन्न समितियों के सदस्य भी रहे।

श्री साहू की आय का साधन विधायिक पेंशन और खेती-किसानी है। वहीं, उनकी पत्नी बिजनेस संभालती हैं।

Next Post

जल स्त्रोतों को संरक्षित करने सभी आगे आयें-बागरी

Sun Jun 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सतना, 09 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा है कि जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये सभी नागरिकों को आगे आना होगा। जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन के […]

You May Like

मनोरंजन