क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को लंदन में प्रतिबंधित संगठन का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें टेररिज्म एक्ट के तहत हिरासत में लिया।
दुनिया की मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग एक बार फिर विवादों और कानूनी कार्रवाई के केंद्र में हैं। 23 दिसंबर 2025 को उन्हें सेंट्रल लंदन में ‘फिलिस्तीन एक्शन’ नामक संगठन के समर्थन में प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
उन पर ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबंधित (Proscribed) आतंकवादी संगठन का समर्थन करने वाली सामग्री प्रदर्शित करने का गंभीर आरोप है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह जेल में बंद उन कार्यकर्ताओं के समर्थन में आवाज उठा रही थीं, जो बिना किसी मुकदमे के हिरासत के विरोध में भूख हड़ताल पर हैं।
