
अशोकनगर/मुंगावली। प्रशासन ने मंगलवार की सुबह अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है,चार करोड़ से अधिक की शासकीय जमीन पर भूमाफियों द्वारा पक्का निर्माण कर दुकानें बना ली गई थी जिस पर प्रशासन सुबह पीला बिल्डोजर ले कर पंहुचा ओर अबैध निर्माण पर चलाकर धाराशाही कर दिया । इस कार्यवाही से भूमाफियों में हड़कंप मच गया । कार्यवाही की जानकारी जैसे ही नागरिकों को लगी तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग इस कार्यवाही को देखने पहुंचे, नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में बहादुर पुर रोड से लगी करोड़ों रुपए की शासकीय भूमि पर यह कार्यवाही की गई है। कार्रवाई इतनी बड़ी थी कि स्थानीय पुलिस के अलावा बहादुरपुर , सहराई के साथ अशोकनगर जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा। बस स्टैंड के पास सर्वे नंबर 428 की सरकारी जमीन जो की बेशकीमती जमीन क़रीब 5600 वर्ग फीट भूमि पर अवैध रूप से मार्केट बना कर खड़ा किया हुआ था जो कि नगर परिषद के नाले के समीप अतिक्रमण बना हुआ था और लंबे समय से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे प्रशासनिक अमले ने दो जेसीबी की मदद से जमींदोज किया गया है जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा हैं जिसमें की यह अतिक्रमण की कार्यवाही लगातार चार घंटे तक चलती रही।
विरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही पुख्ता इंतजाम कर लिए थे
इस कार्यवाही में थाने के बल के साथ-साथ अशोकनगर से विशेष रूप से अधिक जवानों का बल आया जिसमें कि पुलिस बल ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने एक-एक कर सभी अवैध निर्माण ढहा दिए।
सूत्रों के अनुसार इस बेशकीमती जमीन खाल खद्दर के नाम से दर्ज है जिस पर लंबे समय से अतिक्रमण किया जा रहा था। प्रशासन को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन द्वारा पहले इस अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था जिसमे की मंगलवार को सुबह राजस्व के 40, पुलिस के 30 और नगर परिषद के 70 से अधिक लोगों के साथ टोटल 140 से 150 लोगों के अमला से त्रिकोणीय टीम बना कर कार्रवाई की गई और जमीन को शासन के कब्जे में ले लिया।
इन लोगों ने कर रखा था कब्जा
कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में नगर के कस्बारेज स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 428 भूमि नोईयत खाल खद्दर शासकीय रुप में दर्ज भूमि में तहसीलदार मुंगावली के प्रकरण क्रमांक 02/1-68/2025-26 आदेश पारित 15 जुलाई 2025 से अतिक्रमण करियों के विरुद्ध बेदखली आदेश पारित किया गया था। आदेश के उपरान्त भी अतिक्रमणकारियों द्वारा अपना अवैध कब्जा नही हटाया गया था। इसके पश्चात 19 दिसंबर 2025 को भूमि पर से अपना अवैध निर्माण हटाने व भूमि रिक्त करने हेतु पुनः नोटिस जारी किये गये थे। जिसपर औसाफ अहमद पुत्र अव्दुल हमीद, , मजर अहमद पुत्र एजाज अहमद कुरेशी, इकवाल अहमद पुत्र अब्दुल हमीद, खालिद अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद, शरीफ खांन पुत्र गफ्फार खान, अनिल पुत्र वालकिशन सेन, राहुल पुत्र मंटू सेन ने पक्का किया था जिसको हटा दिया गया है।
क्या बोले जिम्मेदार
अतिक्रमण की कार्यवाही में निर्मित तीन दुकानें,10 से 12 गुमठियों,इसके अतिरिक्त दो निर्माणाधीन इमारतें मौके से हटाई गई,इस प्रकार 5600 वर्ग फिट भूमि मुक्त कराई गई जिसकी बाजारू कीमत 4 करोड़ से अधिक है।
इसरार खान
एसडीएम मुंगावली
