अमेरिका में मैक्सिको नेवी का विमान क्रैश

टेक्सास के गैल्वेस्टन में मैक्सिको नौसेना का एक मेडिकल मिशन विमान क्रैश हो गया। लैंडिंग के वक्त हुए हादसे में 4 लोगों की मौत की आशंका है। अमेरिकी एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी हैं।

अमेरिका के टेक्सास राज्य से एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है, जहां मैक्सिको की नौसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान एक मानवीय मेडिकल मिशन पर था और लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी के चलते गैल्वेस्टन के पास क्रैश हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही अमेरिकी और मैक्सिकन सुरक्षा एजेंसियों ने साझा तौर पर बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान में सवार चार लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे दोनों देशों में शोक का माहौल है।

Next Post

बलात्कार के अपराध में दो आरोपियों की हाईकोर्ट ने निरस्त की एफआईआर

Tue Dec 23 , 2025
जबलपुर: पीडिता के द्वारा नाम व पहचान नहीं बताने तथा पुलिस के द्वारा शिनाख्त परेड करवाये बिना बलात्कार के आरोप में आरोपी बनाये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी।जस्टिस बी पी शर्मा ने याचिका की सुनवाई करते हुए तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है […]

You May Like