
जबलपुर। सोमवार की सुबह गोहलपुर थाना अंतर्गत मनमोहन गार्डन के सामने एक युवक की लाश पड़ी मिली। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी अभी तक पता नहीं चल सका है। अज्ञात मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। नाक एव आंख में चीटी लगी हुई थी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
