विधायक लारिया ने चांदामऊ आगजनी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदामऊ में घटित भीषण आगजनी घटना की उच्च स्तरीय जांच दल गठित कर निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है। इस जांच से घटना की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। विधायक श्री लारिया ने उल्लेख किया कि यह कदम घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए आवश्यक है। विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि 4 दिसंबर को चांदामऊ निवासी मुकेश आठिया के आवास पर भीषण आगजनी की घटना घटित हुई। आगजनी घटना में दो नाबालिक बच्चे आग से जलकर मृत हो गए थे एक पुत्री गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज अभी जारी है।

Next Post

पौराणिक सनातन मंदिर ध्वस्ती करने के विरोध में किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Mon Dec 22 , 2025
ग्वालियर। दिल्ली के झंडेवालान स्थित पौराणिक सनातन मंदिर पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के विरोध में आज ग्वालियर में विरोध स्वरूप शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रदर्शन सुनील भसीन एवं अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील भसीन एवं अन्य लोगों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि […]

You May Like