200 से अधिक विद्यार्थियों ने 8 मिनट में हल किए 200 सवाल

रतलाम। फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयोजित युसीमास जावरा लेवल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी तेज़ गणना क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में जावरा के विभिन्न स्कूलों से आए 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और मात्र 8 मिनट में 200 गणित के सवाल हल कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को चयनित किया गया, जो आगे चलकर राज्य (स्टेट) और राष्ट्रीय (नेशनल) स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जावरा का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, यतींद्र सकलेचा, विद्यालय डायरेक्टर निधि विनीत बाफना और स्कूल प्रिंसिपल डॉ. एस. गौरी, वाइस प्रिंसिपल राकेश पाल, कोर्स इंस्ट्रक्टर श्रद्धा माहेश्वरी एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम की जानकारी जावरा के युसीमास के मैनेजिंग डायरेक्टर एबी. हन्नान ने दी।

Next Post

आवेदक के दावे पर लो उचित निर्णय: हाईकोर्ट

Sat Dec 20 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने आयुक्त लोक शिक्षण को निर्देशित किया है कि 60 दिन के भीतर अर्जित अवकाश नगदीकरण पर हर हाल में निर्णय लें। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने स्पष्ट कहा है कि यदि याचिकाकर्ता पात्र है, तो उसे नियत समय पर भुगतान कर दें ताकि उसे पुन: […]

You May Like