15 तोला गोल्ड, 8.5 लाख कैश ले गए चोर

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत अनमोल परिसर में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र 15 तोला गोल्ड और 8 लाख 50 हजार रूपए नगद पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार गमी में गया हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सुश्री प्रज्ञा पाण्डेय पिता रमेश कुमार पाण्डेय 32 वर्ष निवासी अनमोल परिसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता रमेश कुमार पाण्डेय का स्वर्गवास 4 दिसम्बर 25 को होने के कारण परिवार समेत चम्पा नगर रांझी गए थे।

प्रतिदिन आना जाना होता था किन्तु 15 दिसम्बर को पिता की तेरहवीं का कार्यक्रम चम्पा नगर रांझी में होने से अपने अनमोल परिसर निवास पर कोई नही आया था। बीती रात करीब 10:45 बजे वे माता श्रीमति उर्मिला पाण्डेय व ड्रायवर, रिश्तेदारों के साथ अनमोल परिसर निवास पर आई तो देखा मैन गेट का ताला लगा था जिसे खोलकर अंदर आई तो देखा कि घर का मैन दरवाजा खुला है, दरवाजे का सेन्ट्रल लाक टूटा हुआ था व दरवाजे की कुंडी भी टूटी हुई थी, परिवार के साथ घर के अदंर प्रवेश किया तो मां के बैड रूम की सभी अलमारियां खुली हुई मिली।

अंदर के सभी लाकर टूटे हुए थे अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा था लाकर में पिता द्वारा पोस्ट आफिस खमरिया की एफडी से निकाले हुए कुल नगदी करीबन 8,50,000 रूपए जो की तीन चार माह पूर्व उसकी शादी के लिए निकालकर रखे हुए थे इसके अलावा शादी के लिये रखे गये सोने धातु के जेवर 2 अंगूठी, एक हार, एक चैन, एक जोड़ी कंगन, एक नथ, एक बैंदी, 150 साल पुरानी माँ की गले की सोने की हसली सभी जेवर करीबन 15 तोला , उसके नाम से पनागर वाले खेत की रजिस्ट्री, रांझी वाले मकान की पिता के नाम से कागजात थे उसकी रजिस्ट्री पोस्ट आफिस खमरिया की एफडी के कागजात लाकर में नही मिले कोई अज्ञात चोर नगदी 850000 व सोने के जेवर कीमती 6,50,000 कुल 15,00000 रूपए की चोरी गई। घर के बाहर निकली तो देखा की पोर्च में कुर्सी के पास एक प्लायर, एक पैंचकस, एक लोहे की राड मिली जिसका इस्तेमाल चोर द्वारा दरवाजे की कुंडी तोडऩे में किया गया होगा।

Next Post

निगमायुक्त सहित अन्य से जवाब-तलब

Fri Dec 19 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने जबलपुर नगर निगम को निर्देशित किया है कि पूर्व के आदेशानुसार अपीलार्थी के कंपाउंडिंग के आवेदन पर नियमानुसार निर्णय पारित करें। आगे की कार्रवाई कंपाउंडिंग के निर्णय के बाद ही करें। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने नगर निगम आयुक्त, भवन […]

You May Like