राष्ट्रपति ने किया आईएएस ओम प्रकाश बकोरिया को सम्मानित

इटारसी: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर इटारसी के बम्हनगांव में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले आईएएस ओमप्रकाश बकोरिया की ऊर्जा संरक्षण अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।गौरतलब है आईएएस ओमप्रकाश बकोरिया का बाल्यकाल इटारसी के समीप ग्राम बम्हनगांव निवासी बीपी बकोरिया के पुत्र है और उनकी प्रारंभिक शिक्षा पांचवीं तक का अध्ययन उन्होंने गांव की प्राथमिक शाला किया।

आज श्री बकोरिया महाराष्ट्र ऊर्जा विकास अभिकरण के महानिदेशक के पद पर आसीन है श्री बकोरिया को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किए जाने पर संतराम बकोरिया सहित बकोरिया परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Next Post

विपक्ष की विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक वापस लेने की मांग, सत्ता पक्ष ने कहा भ्रष्टाचार समाप्त होगा

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) राज्यसभा में गुरुवार को विपक्षी दलों ने मनरेगा का स्थान लेने वाले विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक के जरिये केंद्र सरकार को सारी शक्ति देने का आरोप लगाते हुए विधेयक को वापस लेने की मांग की जबकि सत्ता पक्ष के लोगों ने कहा कि इससे मनरेगा […]

You May Like