रुपया 10 पैसे मजबूत

मुंबई, 15 सितंबर (वार्ता) रुपया सोमवार को 10 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.16 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन मजबूत हुयी। पिछले कारोबारी दिवस पर 12 सितंबर को यह नौ पैसे की तेजी के साथ 88.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुयी थी।

रुपये की शुरुआत 0.50 पैसे की मजबूती के साथ 88.2550 रुपये प्रति डॉलर पर हुयी। इसका दिन का उच्चतम स्तर 88.1375 रुपये प्रति डॉलर और निचला स्तर 88.30 रुपये प्रति डॉलर रहा। अंत में यह 88.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से आज रुपये को समर्थन मिला। एफआईआई ने आज पूंजी बाजार में 20.95 करोड़ डॉलर का निवेश किया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में 0.10 प्रतिशत की गिरावट से भी रुपया मजबूत हुआ।

Next Post

गरबे में सभ्यता और मर्यादा बनाए रखने की मांग

Mon Sep 15 , 2025
छिंदवाड़ा। आने वाले नवरात्र पर्व के अवसर पर गरबा महोत्सव की तैयारियां जिलेभर में शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को सनातनी मित्र मण्डल ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने गरबा कार्यक्रमों में सभ्यता, मर्यादा और सनातनी संस्कृति की गरिमा बनाए रखने हेतु […]

You May Like