मप्र विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र प्रारंभ, राज्यपाल का स्वागत, सात दशक की यात्रा पर चित्र प्रदर्शनी

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज प्रारंभ हुआ। सत्र की शुरुआत पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के विधानसभा परिसर पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।विशेष सत्र के साथ ही मध्यप्रदेश की सात दशक की विकास यात्रा को दर्शाने वाली एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में राज्य गठन से लेकर वर्तमान तक के प्रमुख ऐतिहासिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पड़ावों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।इस विशेष सत्र और प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की उपलब्धियों, लोकतांत्रिक परंपराओं और विकास के विभिन्न आयामों को रेखांकित किया गया है।

Next Post

स्क्रैप, बीड़ी का जखीरा बिना ई वे बिल पकड़ाया

Wed Dec 17 , 2025
जबलपुर: केन्द्रीय जीएसटी, एंटी-इवेजऩ शाखा, जबलपुर ने जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्षेत्र में निगरानी के साथ जांच कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान तांबे (कॉपर) से संबंधित स्क्रैप एवं बीड़ी जैसे करयोग्य माल वैध कर दस्तावेज, जैसे टैक्स इनवॉइस एवं ई-वे बिल, उपलब्ध नहीं थे। मामले में विस्तृत जांच […]

You May Like