शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

अशोकनगर: शहर के मोती मोहल्ला में एक घर अचानक से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते ही विकराल रूप ले लिया। वहीं आग और धुए की लपटे उठते देख आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके और दूसरी मंजिल से लपटे उठती रहीं। वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची फायरविग्रेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन इस आगजनी में घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी को लेकर तहर तरह की बाते सामने आई, जिनमें मुख्यत बताया गया कि आग शॉर्ट सॢकट से लगी है, तो किसी ने पानी गर्म करने वाली रॉड को फटना बताया।

तो वहीं किसी ने फ्रिज में धमका होने की बात कहीं। बहरहाल जो भी इस घटना में गनीमत रहीं कि कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं एक बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मोती मोहल्ला निसासी महेश सोनी के मकान में धमाका होने के साथ आग की लपटे उठना शुरू हो गई, तो वहीं आग की लपटों ने घर में रखे अन्य सामान को अपनी जद में लिया वह भी जलने लगे। वहीं धुआं और लोगों की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने अपने जेटों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू नहीं कर पाये। वहीं लोगों द्वारा डायल 112 और फायर विग्रेड को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर विग्रेड ने आग पर काबू पाया।
आगजनी से लाखों का नुकसान
मोती मोहल्ला निवासी महेश सोनी के घर में दूसरी मंजिल पर हुई आगजनी में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है,जिसके चलते उनके घर पर रखे उपयोगी कपड़े, रजाई गद्दा, फ्रिज सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री जलकर खाक हो गई। बताया गया कि इस आगजनी में उन्हें करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
मौके पर पहुंचे नपाध्यक्ष भाई, मदद का दिया आश्वासन:
शहर के मोती मोहल्ला में आग लगने की जानकारी जैसे ही नपाध्यक्ष नीरज मनोरिया को लगी तो उन्होंनें अपने भाई कपिल मनोरिया को मौके पर भेजा और पीडि़त परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मद्द दिलाये जाने का आश्वासन दिया। वहीं नपा अध्यक्ष का कहना है कि पीडि़त परिवार को नगर पालिका परिषद के साथ-साथ प्रशासन की ओर से जो भी नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी वह निश्चित उपलब्ध कराई जाएगी। बताया जा रहा है जिस घर आगजनी की घटना हुई उस घर में लाड़ली बहना योजना के रूपये एकत्रित कर फ्रिज खरीदा था।

Next Post

साले की हत्या करने वाला जीजा गिरफ्तार, गुनगा थाना पुलिस ने जब्त किया हथियार

Tue Dec 16 , 2025
भोपाल: गुनगा थाना पुलिस ने आरोपी भूरा खान ने अपने ही साले अब्दुल खां की चाकू मार कर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पुलिस ने आरोपी भूरा खां को रातीबड़ इलाके में उसके ही गांव डोबरा के पास से हिरासत में लिया. आरोपी वारदात करने के […]

You May Like