इंटर मियामी में शामिल हुए रियल मैड्रिड के पूर्व डिफेंडर सर्जियो रेगुइलोन

वाशिंगटन, 16 दिसंबर (वार्ता) मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के क्लब इंटर मियामी ने रियल मैड्रिड के पूर्व डिफेंडर सर्जियो रेगुइलोन को फ्री ट्रांसफर के तहत अपने क्लब में शामिल कर लिया है। रेगुइलोन ने 12 महीने के एक्सटेंशन के विकल्प के साथ दो साल के करार पर सहमति जताई है।
स्पेन के इस फुटबॉलर ने जून में टोटेनहम हॉटस्पर से अलग होने के बाद से किसी क्लब का दामन नहीं थामा था। उन्होंने लंदन क्लब के लिये कुल 73 मैच खेले और दो गोल भी किये। रेगुइलोन ने कहा, “यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। एक चैंपियन क्लब जो बहुत अच्छा कर रहा है, वहां आकर खेलना और जीतना, यही मुझे आकर्षित करता है। मेरा लक्ष्य जीतते रहना है, उन ट्रॉफियों को हासिल करना है जो हमारे पास नहीं हैं।”
इंटर मियामी ने यह घोषणा वैंकूवर व्हाइटकैप्स पर 3-1 की जीत के साथ अपना पहला एमएलएस खिताब हासिल करने के नौ दिन बाद की है। इंटरमियामी इससे पहले 2023 में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी, सर्जियो बुस्केट्स, जॉर्डी अल्बा और लुइस सुआरेज़ जैसे ला लिगा के दिग्गजों को भी क्लब में शामिल कर चुका है।

Next Post

श्रीगंगानगर अंडर-14 क्रिकेट टीम घोषित

Tue Dec 16 , 2025
श्रीगंगानगर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिला क्रिकेट संघ ने राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के लिए जिला टीम की घोषणा कर दी है। संघ के सचिव विनोद सहारण ने मंगलवार को बताया कि टीम का चयन जिला स्तर […]

You May Like