आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर चंदन पिपलिया में सकल हिंदू समाज की बैठक, सामाजिक एकता पर चर्चा

सिलवानी:ग्राम चंदन पिपलिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष पूर्ण होने) के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सकल हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए सामाजिक सरोकारों पर मंथन किया।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक राजेंद्र राजपूत ने कहा कि आज हिंदू समाज स्वाभिमान के साथ नई ऊर्जा लेकर अपनी पहचान को पुनः स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सम्मेलन जन-जागरण, सामाजिक चेतना और एकता को मजबूत दिशा प्रदान करेंगे।

बैठक में समाज उत्थान से जुड़े अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के न्यूनतम उपयोग, कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत परिवार के साथ बैठकर भोजन और संवाद की परंपरा, जातिगत भेदभाव का अंत, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग, हिंदू एकता, नागरिक कर्तव्यों का पालन तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता प्रमुख रहे।

वक्ताओं ने कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर सकल हिंदू समाज का सर्वांगीण उत्थान संभव है, जिससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी सुदृढ़ होगी। बैठक में समाज के सम्माननीय, प्रबुद्धजन एवं विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

पीएम सड़क योजना के तहत बोरिया जागीर से शाहपुर मार्ग की हालत बिगड़ी, आवागमन में बढ़ी परेशानी

Tue Dec 16 , 2025
बेगमगंज: सुल्तानगंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बोरिया जागीर से शाहपुर तक बना मार्ग रायसेन जिले को सागर जिले से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। लगभग दो माह पूर्व इस सड़क पर मरम्मत कार्य के तहत डामरीकरण और कई स्थानों पर पेचवर्क किया गया था।वर्तमान में सड़क […]

You May Like

मनोरंजन