
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की भोपाल इकाई ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कॉइल एवं इंसुलेशन विनिर्माण (सीआईएम) डिवीजन में अत्याधुनिक “ऑटो टेपिंग मशीन” का शुभारंभ किया।
इस नई सुविधा का उद्घाटन बुधवार को प्रदीप कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर रुपेश तेलंग, आशीष औरंगाबादकर, संतोष डोंगरे तथा प्रीति गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों के अनुसार, नई मशीन के संचालन से उत्पादन प्रक्रियाओं में अधिक सटीकता आएगी, गुणवत्ता में सुधार होगा तथा ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ेगी। इसके साथ ही सीआईएम डिवीजन की कार्यक्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
बीएचईएल प्रबंधन ने कहा कि यह पहल संस्थान की तकनीकी उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता तथा औद्योगिक विकास में योगदान देने के संकल्प को दर्शाती है।
