गढ़वा पुलिस ने नैकहवा से पकड़ा रेत लोड टीपर वाहन

सिंगरौली। जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैकहवा में आज दिन सोमवार को पुलिस ने एक टीपर वाहन को सोन नदी से रेत लोड पकड़ते हुये कार्रवाई की है।

गढ़वा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिन सोमवार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बगदरा तरफ से एक सफेद रंग की टीपर वाहन क्रमांक यूपी 63 बीटी 2598 का चालक टीपर गाड़ी में सोन नदी से ग्राम नैकहवा तरफ अवैध रेत लोड कर बगदरा तरफ ले जाने वाला है। सूचना की तश्दीक थाना पुलिस द्वारा किया गया। जहां आरोपी मुंशीलाल बारी पिता प्रहलोदी बारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खटाई द्वारा टीपर वाहन क्रमांक यूपी 63 बीटी 2598 में लोड रेत सहित कुल कीमत 25 लाख 35 हजार रूपये का परिवहन करते पाया जाने पर बिधिवत जप्त किया जाकर आरोपी मुंशीला बारी के बिरूद्ध थाना गढवा में धारा 303 (2)317 (5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957, भारतीय वन अधिनियम की धारा 2,41,42,52 तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 2,27,29,390,51 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विद्यावारिधी तिवारी, उनि बीपी कोल, उनि मनोज सिंह, सउनि रामचरण सतनामी, आर 498 बिट्ट सिंह, 57 विश्वजीत यादव, तरवर लोधी, अजीत उपाध्याय, अमित यादव, नवीन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

सिवनी पहुंचा विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग, देर रात तक उमड़े श्रद्धालु

Mon Dec 15 , 2025
सिवनी। विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग सिवनी नगर की सीमावर्ती ग्राम नंदोरा पहुंचा, जहां उसके दर्शन के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शन उपरांत यह विशालकाय शिवलिंग सोमवार तड़के सुबह करीब 4 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ और दोपहर करीब 3 बजे छपारा पहुंचा। […]

You May Like