चिन्नास्वामी में फिर दिखेगा विराट कोहली का क्रेज

विराट कोहली एक दशक के बाद घरेलू वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। दिल्ली की टीम ने विराट कोहली के उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। दिल्ली का मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली घरेलू 50-ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे। एक दशक के बाद विराट कोहली घरेलू वनडे टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के सभी मुकाबले में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। यह फैसला कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) द्वारा राज्य सरकार से स्टेडियम में मैच होस्ट करने की मंजूरी मिलने के बाद लिया गया है।

4 जून को हुए हादसे के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े इवेंट्स के लिए अनफिट बता दिया था। जिसके बाद से चिन्नास्वामी में कोई बड़े मैच का आयोजन नहीं हुआ है। इस हादसे के बाद जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा कमीशन ने चिन्नास्वामी स्टेडियम को “बड़े इवेंट्स के लिए अनफिट” बताया था। इस कमीशन ने उस भगदड़ की जांच की थी, जो जून में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL जीत के दौरान हुई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

Next Post

महान ऑलराउंडर बनने के करीब हार्दिक पांड्या, ऐसा करते ही बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी

Sun Dec 14 , 2025
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। हार्दिक पांड्या 2000 रन से 61 रन दूर हैं और 100 विकेट पूरा करने से एक विकेट दूर हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली […]

You May Like

Play sound