धर्मशाला में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते है। वो सबसे तेज 50 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन सकते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला आज 14 दिसंबर रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
तीसरे टी20 में वरुण चक्रवर्ती एक विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। भारत की तरफ से सबसे तेज 50 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड अब कुलदीप यादव के नाम है। उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि 30 मैचों में हासिल की। वहीं अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 33 मैचों में 50 विकेट लिए थे। वहीं, युजवेंद्र चहल ने यह आंकड़ा 34 मैचों में और जसप्रीत बुमराह ने 41 मैचों में पूरा किया था।
