कारों के कांच फोड़कर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

इंदौर: रिहायशी इलाके में खड़ी कारों के कांच फोड़कर दहशत फैलाने के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद आक्रोशित रहवासियों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को दबोचा और इलाके में उसका जुलूस भी निकाला.थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि सूर्यदेव नगर क्षेत्र में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पत्थरबाजी कर कई कारों के कांच फोड़ दिए थे.

इस दौरान कुछ दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया. अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. सूचना मिलते ही रहवासी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक आरोपी की पहचान रोहित नाडेला निवासी कुंदन नगर के रूप में हुई.

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और उससे उठक बैठक भी लगवाई. इस दौरान आरोपी ने सार्वजनिक रूप से भविष्य में कोई गलती नहीं करने की बात कही. वहीं डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी नशे की हालत में थे. रात करीब साढ़े बारह बजे शराब पीने के बाद वे बाहर निकले थे और रास्ते में किसी से विवाद हो गया.

इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने कारों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था, जबकि एक महिला की अलग शिकायत पर भी केस कायम किया है. फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Next Post

एक दिन के लिए हमें महापौर बना दो....!

Sun Dec 14 , 2025
इंदौर: शहर में नगर निगम की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक ढिलाई और अफसरों की जवाबदेही को लेकर सियासी पारा उस समय गरमा गया है, जब विपक्षी संगठन ने निगम के मौजूदा हालात को कटघरे में खड़ा करते हुए प्रतीकात्मक लेकिन तीखी मांग सामने रखी है, जिससे शहर के प्रशासनिक मॉडल पर बहस […]

You May Like