आशादीप का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन जबलपुर मंडल द्वारा 13 दिसंबर 1997 से दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए आशादीप केंद्र का संचालन किया जा रहा है,यह संस्था मुख्य रेलवे स्टेशन के समीप ही स्थित है । जिसमें दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ।संस्था की शुरुआत 13 बच्चों से हुई थी ,वर्तमान में 28 बच्चे नियमित रूप से प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं।

13 दिसंबर को आशादीप का 28 वा स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष महिला कल्याण संगठन पश्चिम मध्य रेल पूनम खत्री तलरेजा रही, जिनके द्वारा सभी सदस्यों को बधाई एवं पुरस्कार प्रदान किए गए इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें समूह नित्य एकल नृत्य मोनो एक्टिंग, फैंसी ड्रेस का प्रस्तुतीकरण किया गया इस अवसर पर आभा आनंद, सुनीता टेलर, निकिता सिंहा, चंद्रिका सुधा तिवारी आदि उपस्थित रही।

Next Post

कारों के कांच फोड़कर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Sun Dec 14 , 2025
इंदौर: रिहायशी इलाके में खड़ी कारों के कांच फोड़कर दहशत फैलाने के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद आक्रोशित रहवासियों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को दबोचा और इलाके में उसका […]

You May Like