
छिंदवाड़ा. थाना अमरवाड़ा के ग्राम सेजा में जमीन के विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. पुलिस ने उक्त मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर की शाम 6:30 बजे लगभग ग्राम सेजा निवासी धनकुमार पिता रतिराम अहिरवार 37 वर्ष अपने घर के सामने आंगन में खड़ा था ग्राम के संतोष अहिरवार, विकेक अहिरवार , सुरेश उर्फ भाउ अहिरवार वहां आए और धनकुमार को कहां कि मेरी जमीन में पार क्यों बना रहा है बोलकर गाली गलौच करने लगे. जब धनकुमार ने गाली गलौच करने की बात का विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया. तीनों आरोपियों ने उसकी लाठी से मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर वहां से फरार हो गए. परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए अमरवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था.
