पानी के टैंकर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

पांढुरना: नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर भोपाल मार्ग पर ड्रायटेक कंपनी के सामने बीते देर रात्रि एक बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे पानी के टैंकर ने रौंद दिया, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात्रि नगर के शंकर नगर के साईं टेकड़ी के पास रहने वाले ज्ञानेश्वर पिता बबन चचाने घर से अपनी बाइक से कंपनी में नाइट ड्यूटी पर जा रहा था ,इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे पेयजल से भरे टैंकर क्रमांक M.P 09 HF 4326 ने इस बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे इस युवक ज्ञानेश्वर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
पुलिस द्वारा इस टैंकर को जप्त कर चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही हैं ।

Next Post

सूरत में ऑल इंडिया मेयर कॉन्फ्रेंस: महापौर पुष्यमित्र भार्गव बनेंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Sat Dec 13 , 2025
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अखिल भारतीय महापौर परिषद (ऑल इंडिया मेयर कॉन्फ्रेंस) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आज १३ दिसम्बर को गुजरात के सूरत में होने वाली राष्ट्रीय बैठक में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।अखिल भारतीय महापौर परिषद की 116वीं कार्यकारिणी बैठक 13 व […]

You May Like