अरुणाचल में ट्रक खाई में गिरने से 21 की मौत, 48 घंटे बाद एकमात्र ज़िंदा बचे व्यक्ति ने दी त्रासदी की सूचना, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली, 12 दिसंबर, 2025: अरुणाचल प्रदेश के एक बेहद दूरदराज इलाके में सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 22 लोगों से भरा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया और 21 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि इस भयावह दुर्घटना का खुलासा तब हुआ, जब हादसे में जिंदा बचा एकमात्र व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोशी से उठकर 4 किलोमीटर पैदल चलकर सेना के शिविर तक पहुँचा और करीब 48 घंटे बाद इस त्रासदी की सूचना दी।

ट्रक असम से चला था और चीन सीमा से लगे अरुणाचल के अंजॉ जिले में मजदूरों को कार्यस्थल पर ले जा रहा था। यह हादसा हयूलियांग–चागलागम रोड पर हुआ। सूचना मिलने के बाद सेना, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गुरुवार शाम तक मलबे से 19 शव बरामद किए जा चुके थे। जीवित बचे घायल मजदूर को डिब्रूगढ़ स्थित असम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

अंजॉ जिले की आपदा प्रबंधन प्रभारी नांग चिंगनी चौपू ने बताया कि खाई बहुत गहरी होने के कारण शवों को ऊपर निकालने में दिक्कत आ रही है। इस काम के लिए विशेष उपकरणों के साथ एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है और शुक्रवार सुबह बचाव कार्य फिर से शुरू किया गया। असम सरकार भी पीड़ितों की मदद और शवों को घर लाने के लिए अरुणाचल प्रशासन के साथ समन्वय कर रही है।

Next Post

एक पखवाड़े बाद चितरंगी में मिली लापता महिला

Fri Dec 12 , 2025
सिंगरौली : मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरिहवा से लापता 48 वर्षीय महिला को पुलिस ने करीब 15 दिन की मशक्कत के बाद चितरंगी क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया। गौरतलब है कि बीते माह 26 नवंबर को बैरिहवा निवासी 48 वर्षीय महिला अपने पति से नाराज होकर कहीं चली गई […]

You May Like