तहसीलदार का रीडर 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे मे

बालाघाट। आवेदक संतोष डेकवार का धारा 126,135 (3)बी एन एस एस के तहत प्रकरण नायब तहसीलदार कार्यालय बिरसा में चल रहा था जिसे ख़त्म करने के एवज में नायब तहसीलदार कार्यालय बिरसा का रीडर राजकुमार रामटेके 3000 रूपये रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोकायुक्त जबलपुर में की गई थी।। शिकायत की सत्यापन उपरांत आज 11 दिसम्बर को आरोपी राजकुमार रामटेके को 3000 रूपये की रिश्वत के साथ प्रशांत फोटोकॉपी के बगल से मलाजखंड सालीटेकरी मेन रोड तहसील बिरसा में रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13 (1) B, 13 (2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल मे प्रभारी, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, ट्रेप कर्ता निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था ।

Next Post

14,500 रुपए की रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथ पकड़ा गया

Thu Dec 11 , 2025
इंदौर. भ्रष्टाचार विरोधी निर्देशों के तहत इंदौर लोकायुक्त इकाई ने गुरुवार को झाबुआ में ट्रैप कार्रवाई करते हुए जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ एक लेखापाल को शिक्षक से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. लोकायुक्त अधिकारी सचिन पटेरिया ने बताया कि ग्राम बाकिया, झकनावदा (पेटलावद) निवासी एक माध्यमिक शिक्षक की […]

You May Like