रैलिंग तोड़कर नीचे गिरी कार, परखच्चे उड़े 

जबलपुर। कछपुरा ओवरब्रिज में रैलिंग तोड़कर कार नीचे गिर गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से कार सवारों की जान बच गई लेकिन कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक कछपुरा ओवरब्रिज में कार चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते रैलिंग तोड़ दिया और अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई‌। हादसे के दौरान कार में लगे एयरबैग खुल गए थे जिसके चलते कार सवार चार लोगों की जान बच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा इतना जोरदार रहा कि कार के परखच्चे उड़ गए थे।

Next Post

बर्थडे पार्टी के दौरान चाकूबाजी, तीन घायल

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत गुलजार होटल के पीछे चौराहे में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हर्षित राय 26 वर्ष निवासी पुरानी जगदम्बा कालोनी थाना विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि कार्य करता है बीती रात लगभग 12-30 […]

You May Like