गंदगी के बीच बन रही थी गजक

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सुमित गजक और कुल्फी के खातीपुरा स्थित कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा औचक कार्रवाई की गई। उक्त कारखाने पर तिल एवं मूंगफली की गजक तैयार की जा रही थी.

कारखाने पर अस्वच्छकर स्थितियों मेँ गजक का निर्माण किया जा रहा था. उक्त कारखाने के संचालक सुमित शिवहरे द्वारा कारखाने का फ़ूड लाइसेंस नहीं प्राप्त किया गया था. उक्त कारखाने से गुड, तिल, तिल गजक एवं मूंगफली दाना पट्टी के नमूने जाँच हेतु लिए गए. साथ ही कारखाने का फूल लाइसेंस न होने के कारण एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण परिस्थितियां पाए जाने पर निर्माण एवं विक्रय गतिविधि तत्काल प्रभाव से बंद करवाई गई तथा कारखाने को बंद करवाया गया.

खातीपुरा स्थित एक अन्य संस्थान गणभोग फूड्स का निरीक्षण किया गया. उक्त संस्थान से राजगीरा लड्डू एवं तिल लड्डू के नमूने जाँच हेतु लिए गए. एक अन्य कार्रवाई में फिनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर पनीर, चावल एवं मैदा के नमूने लिए गए हैं. कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी.

Next Post

सिंधिया ने 'एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे किया इंतजार, खुद बताई अपनी तकलीफ

Thu Dec 11 , 2025
ग्वालियर:इंडिगो संकट के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो फ्लाइट के कैंसिल का असर आज शाम केंद्रीय मंत्री सिंधिया के दौरे पर भी दिखा। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को ग्वालियर पहुंचे लेकिन देशभर में जारी इंडिगो फ़्लाइट संकट का असर […]

You May Like