
सुरेश पाण्डेय पन्ना। आज फिर दो दोस्त एक माह के अंदर लखपति बन गये। हासिल जानकारी के अनुसार हीरा खदान संचालक सतीष खटीक एवं साजिद मोहम्मद दो लोगों ने एक साथ मिलकर कृष्णा कल्याणपुर मे हीरा की खदान विगत 19 नवंबर को स्वीकृत कराई थी। जिन्हें 19 नवंबर से 31 दिसंबर तक के लिए हीरा खदान का पट्टा दिया गया था। जिन्होंने खदान शुरू की और गत दिवस 8 दिसंबर को उन्हें 15.34 कैरेट का जैम क्वालिटी का हीरा मिला जिसकी बाजारू कीमत 50 लाख से भी अधिक बताई जा रही है जिसे दोनों दोस्तों ने हीरा कार्यालय मे जाकर जमा करा दिया गया है। दोनों दोस्त रानीगंज मोहल्ला पन्ना के निवासी बताये जा रहे हैं। जिला हीरा अधिकारी डॉ. रवि पटेल ने बताया कि इसे आगामी नीलामी मे रखा जायेगा। दोनो दोस्तों ने बताया कि उनकी दो दो बहनें हैं दोनों अपनी बहनों की धूमधाम से शादी करेंगे। और शेष बची रकम को अपने व्यवसाय मे लगायेंगे।
