छतरपुर के तलवारपुरा में 80 पेटी अवैध शराब जब्त

छतरपुर। पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम तलवारपुरा में 80 पेटी (लगभग 720 लीटर) अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी बड्डू उर्फ धन प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अक्टूबर माह में पुलिस ने खेत से यह शराब बरामद की थी, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई थी।

इस मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र राजा और उसके तीन साथियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश तेज की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर बड्डू उर्फ धन प्रसाद यादव को पकड़ा और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धियाँ

 

अब तक NDPS में 95 प्रकरण दर्ज

आबकारी एक्ट के तहत 2000 से अधिक केस

52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे नष्ट

1000 किग्रा से अधिक गांजा बरामद

नशीली सिरप की 5 सैकड़ा शीशियाँ

1100 नशीली टैबलेट

200 से अधिक इंजेक्शन

20000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

Next Post

बुंदेलखंड में बनेंगे चार नए मेडिकल कॉलेज, दमोह सिंचाई परियोजना को मंजूरी

Tue Dec 9 , 2025
खजुराहो/छतरपुर। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सीएम ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र को भविष्य में चार नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिलेगी। ये कॉलेज दमोह, टीकमगढ़, पन्ना और कटनी में स्थापित किए जाएंगे और अगले शैक्षणिक […]

You May Like