इंदौर: खाद्य विभाग ने खंडवा नाके की एक कॉलोनी में किराना दुकान से 18 गैस सिलेंडर जब्त किए. उक्त सिलेंडर अवैध रूप से संग्रह किए गए थे.खाद्य विभाग की टीम ने खंडवा नाका स्थित गणेश नगर स्थित सनशाइन स्कूल के पास संचालित किराना दुकान तथा उसके सामने स्थित टीन शेड गोदाम में छापा मारा.
छापे के दौरान दुकान संचालक अनिल किग्रणी के यहां 14.2 किलोग्राम के 3 नग भरे तथा 7 नग खाली घरेलू गैस सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के दो नग खाली गैस सिलेंडर तथा 5 किलोग्राम के 6 नग अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए. कुल 18 गैस सिलेंडर मौके पर पाए गए. अवैध गैस सिलेंडर संग्रहित करने के खिलाफ दुकानदार अनिल किग्रनी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.
