IND vs SA तीसरा ODI आज: विशाखापत्तनम में सीरीज जीतने उतरेगा भारत, कोहली पर रहेंगी नजरें

नई दिल्ली, 06 दिसंबर, 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा। अब तक खेले गए दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक में जीत दर्ज की है, इसलिए आज जो टीम जीतेगी, वही वनडे सीरीज भी जीतेगी।

यह भारतीय टीम का इस साल का आखिरी वनडे मुकाबला है, ऐसे में टीम इंडिया इसे जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। आज के मुकाबले में विराट कोहली पर सबकी नजरें रहेंगी। कोहली ने दोनों वनडे मुकाबलों में शतक लगाया है और इस मैदान पर भी उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि कोहली आज भी कोई करिश्मा कर सकते हैं। साथ ही, रोहित शर्मा भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया था। इसके बाद दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली थी। आज दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Next Post

किसानों ने रोका तहसीलदार का वाहन

Sat Dec 6 , 2025
खरगापुर:खाद की कमी से जिले के किसान परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर खरगापुर में किसानों ने गल्ला मंडी मार्ग पर तहसीलदार सत्यप्रकाश शुक्ला का वाहन रोककर प्रदर्शन किया इस दौरान खरगापुर थाना पुलिस के जवानों को मौर्चा संभालना पड़ा तब कही जाकर स्थिति नियंत्रण में हुई।किसानों में खाद नहीं […]

You May Like