सुबह की शुरुआत बड़े हादसे से, तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर:गर्भवती महिला सहित चार घायल

ग्वालियर:कंपू थाना क्षेत्र में आज शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रॉक्सी पुल के पास जैन पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो सवार गर्भवती महिला के पति का पैर फ्रैक्चर हो गया। ऑटो में गर्भवती महिला के साथ उसका पति, दो अन्य परिजन और चालक सवार थे। हादसे में पति को गंभीर चोट लगने के कारण पैर फ्रैक्चर हो गया जबकि गर्भवती महिला और अन्य तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि कार चालक की लापरवाही के चलते यह दुर्घटना हुई। कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने कार और उसमें सवार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मंदिर का पैसा देवता का: CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, दान राशि का इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं हो सकता

Sat Dec 6 , 2025
नई दिल्ली, 06 दिसंबर, 2025: सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों को दान में मिलने वाले पैसे को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि मंदिर को दान में दिया गया पैसा देवता का होता है। इसका इस्तेमाल किसी […]

You May Like