निगम क्षेत्र की 8 पंचायतों में होंगे स्वच्छता के कार्यः सम्भागायुक्त

इंदौर: संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में इंदौर विमानतल पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में विमानतल प्रबंधन समिति द्वारा रखें गए विषय के सम्बंध में सम्भागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि इंदौर नगर निगम क्षेत्र के आसपास आने वाली 8 पंचायतों में स्वच्छता के कार्य प्रारम्भ होंगे.

प्रबंधन समिति ने एयरपोर्ट की सीमा से लगे क्षेत्र में कचरा, अनावश्यक खाद्य पदार्थो का संग्रहण और फलों वाले बड़े-बड़े पेड़ो की समय पर कटाई आदि के सम्बंध में चर्चा के लिए बिंदु रखें गए. प्रबंधन द्वारा एयरपोर्ट के दायरे में अनावश्यक रूप से पक्षियों के रहवास तथा उड़ने की गतिविधियों को रोकने के लिए वन विभाग और नगर निगम द्वारा आवश्यक सहयोग मांगा. बैठक में इंदौर एयरपोर्ट निदेशक सुनील मग्गिरवार, अपर कलेक्टर रोशन राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हेमंत गुप्ता, एयरलाइन्स प्रबन्धक सहित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर विमानतल के अधिकारीगण मौजूद रहे.

एयर ट्रैफिक में व्यवधान को दूर करने के प्रयास आवश्यक
इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा बताया गया कि एयर पोर्ट के आस पास के क्षेत्र में पक्षियों के उड़ान की गतिविधिया बढ़ रही है. इसके लिए ऐसे उपाय की ये जाए कि जिससे पक्षी आकर्षित न हो. पर्यावरण की शुद्धता से भी यह आवश्यक है. बताया गया कि 2012 में पक्षियों की उड़ान की गतिविधियां 6 देखी गई, जबकि इस वर्ष 2025 में सबसे अधिक 26 गतिविधियां देखी गई है। जो एयर ट्रैफिक के नजरिये से ठीक नहीं है. सम्भागायुक्त डॉ. खाड़े ने वन और नगर निगम दोनों विभागों को इसको दुरुस्त करने के निर्देश दिए है. उन्होंने एयरपोर्ट सीमा क्षेत्र के पेड़ों की कटाई के अलावा विभिन्न होटल्स व रेस्टोरेंट द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को दूर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है.

Next Post

कंप्यूटिंग और स्मार्ट मोबिलिटी सम्मेलन में विश्वभर से 1983 रिसर्च पेपर प्राप्त

Sat Dec 6 , 2025
भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट भोपाल में ऑन रीसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटिंग एंड स्मार्ट मोबिलिटी आरसीएसएम 2025 का उद्घाटन किया गया. इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के शोधकर्ताओं ने अपनी रुचि दिखाते हुए कुल 1983 रिसर्च पेपर भेजे। इनमें से 438 शोधपत्र गहरी समीक्षा के साथ प्रक्रिया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।