नई दिल्ली, 04 दिसंबर, 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच, उनकी प्रभावशाली ‘लेडी ब्रिगेड’ एक बार फिर चर्चा में है। यह 10 ताकतवर महिलाओं की टीम है, जो न सिर्फ रूस से जुड़े अहम मसलों पर पुतिन को सलाह देती है, बल्कि दुनिया की कूटनीति को भी हैंडल करने में मदद करती है। इन महिलाओं का रूस की सियासत में बड़ा कद है और ये पुतिन के शासन में अहम भूमिका निभाती हैं।
इस ब्रिगेड में वालेन्तिना मतवियेन्को (रूसी संसद के उच्च सदन की चेयरमैन और पुतिन की भरोसेमंद सहयोगी) और मारिया जखारोवा (रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा, एलीना काबाएवा (नेशनल मीडिया ग्रुप की चेयरमैन) और पुतिन की बेटियाँ कैटरीना तिखोनोवा व मारिया वोरोंतसोवा भी इस प्रभावशाली समूह का हिस्सा हैं।
इस टीम में आर्थिक मामलों की बड़ी विशेषज्ञ भी शामिल हैं। एलबिरा नबीउल्लिना (रूस के केंद्रीय बैंक की गवर्नर) पुतिन की आर्थिक सलाहकार रह चुकी हैं और रूस की वित्तीय स्थिरता में अहम भूमिका निभाती हैं। एन्ना सिविलयोवा (पूर्व उप-रक्षा मंत्री) जैसे सदस्य रक्षा और आंतरिक मामलों पर भी पुतिन को सलाह देती हैं।

