ग्वालियर में वट सावित्री पर्व मनाया गया ,सुहागिनों का पर्व है वट सावित्री

ग्वालियर: आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों से तीन बड़े शुभ संयोग बन रहे हैं। जो अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत रखने वाली महिलाओं और शनि भक्तों के लिए मंगलकारी होंगे।  इस दिन किए गए तीर्थ स्नान, दान या पवित्र नदी के जल से नहाने से कई गुना पुण्य फल मिलता है।

इस पर्व पर जरुरतमंद लोगों को भोजन और जल दान करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है।

सुहागिनों का पर्व है वट सावित्री

वट सावित्री अमावस्या सुहागिनों के लिए खास दिन होता है। पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए अमावस्या पर महिलाएं बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाकर उसके तने पर कच्चा धागा लपेटती हैं। फिर वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इसके बाद सौभाग्य और समृद्धि की कामना से पेड़ की परिक्रमा करती हैं।

Next Post

चंद्रबाबू ने वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारियों से मिलने से किया इंकार

Thu Jun 6 , 2024
विजयवाड़ा 06 जून (वार्ता) तेलुगु देशम पार्टी(तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के यहां उंडावल्ली स्थित आवास पर गुरुवार को बड़ी संख्या में वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस अधिकारी और वरिष्ठ नेता उनसे मुलाकात करने पहुंचे हालांकि उन्होंने कई अधिकारियों से मिलने से इंकार कर दिया। सेवानिवृत्त अतिरिक्त डीजीपी एबी वेंकटेश्वर राव ने […]

You May Like