अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

छतरपुर। जिले में अवैध हथियारों पर सख्ती से कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत सटई पुलिस ने ग्राम बसाटा में एक युवक को अवैध हथियार लिए घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान नरेंद्र कुशवाहा, पिता जिम्मू कुशवाहा, निवासी अतरार, थाना सटई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बसाटा में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ नजर आया है। सूचना मिलते ही पुलिस राईपुरा तिराहे के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो भी जांच के दायरे में

घटना से जुड़े एक वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई को और गंभीर बना दिया है। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ अवैध कट्टा लहराते हुए देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने यह वीडियो लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से पोस्ट किया था। अब पुलिस इस सोशल मीडिया वीडियो की भी गहन जांच कर रही है।

जिले में जारी है अभियान

छतरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। विगत दिनों में पुलिस अब तक 475 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही कई अवैध हथियार फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई भी की गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

Next Post

पालदा आरटीओ मार्ग पर सड़क निर्माण से परेशानी

Thu Dec 4 , 2025
इंदौर: शहर के पूर्वी हिस्से में पालदा चौराहे से आरटीओ तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. उक्त मार्ग पर रोज छोटे बड़े वाहनों का भारी आवागमन है. निर्माण कार्य के चलते ऊबड़ खाबड़ सड़क और गड्ढे होने से क्षेत्रीय रहवासियों के लिए दुर्घटना होने के खतरा बढ़ गया है.पालदा […]

You May Like