गांजा-नकदी और रिवाल्वर के साथ धराया आरोपी

सतना:आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत मैहर पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब एक आरोपी को 3.9 किलो गांजा, 2 लाख की नकदी और 0.32 बोर की रिवाल्वर-कारतूस के साथ दबोच लिया गया.मैहर कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंडीगंज कटरा मोहल्ला में सुनील उर्फ पटवारी चौधरी पिता परदेशी उम्र 41 वर्ष के घर में  छापेमारी की.

जहां से पुलिस टीम को 3 किलो 906 ग्राम गांजा, 2 लाख 3 हजार 706 रु की नकदी और 0.32 बोर की देशी रिवाल्वर व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. जिसे देखते हुए आरोपी सुनील के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और आम्र्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई. इसी कड़ी में जब आरोपी से गांजे के सोर्स के संबंध में पूछताछ की गई तो हिनौता कला निवासी शिवम पयासी द्वारा गांजे की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई. जिसके आधार पर आरोपी शिवम के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरु कर दी गई.

Next Post

संसद में आज 'वंदे मातरम' पर 10 घंटे होगी चर्चा, PM मोदी करेंगे शुरुआत, हंगामे पर सहमत हुआ विपक्ष

Wed Dec 3 , 2025
नई दिल्ली, 03 दिसंबर, 2025: संसद के शीतकालीन सत्र 2025 के तीसरे दिन, विपक्ष ने दोनों सदनों में हंगामा न करने पर सहमति जताई है। विपक्ष ने यह सहमति संसदीय कार्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद दी, जहाँ सरकार ने चर्चा के लिए कुछ विषय तय किए। इससे पहले, […]

You May Like