हाईटेंशन लाइन: ढकोरा रोड पर सीमेंट के कई पोल झुके, जोखिम

ब्यावरा। नगर सहित आसपास क्षेत्र में अति व्यस्त मार्गो, रहवासी क्षेत्रों में विद्युत पोल काफी बुरी तरह से अव्यवस्थित होकर दुर्घटना को आमंत्रण देते हुए नजर आ जाएंगे. ऐसा ही नजारा सुठालिया रोड स्थित ढकोरा मार्ग पर देखा जा सकता है, यहां हाईटेंशन लाईन के सीमेंट वाले विद्युत पोल बुरी तरह जमीन की और झुके हुए है, इससे दुर्घटना का डर बना रहता है.

गौरतलब है कि नगर में ही अनेक स्थानों पर विद्युत उपरकण अव्यवस्थित होकर दुर्घटना को आमंत्रण देते हुए देखे जा सकते है. कहीं पोल झुक रहे है तो कहीं तार झूल रहे है. तो कहीं पर ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स जमीन से टिके हुए होकर खुले होने से दुर्घटना का डर बना रहता है.

ढकोरा मार्ग पर ऑडोटेरियम के सामने 11 के.व्ही. विद्युत लाइन के सीमेंट के कुछ पोल जमीन की और काफी झुके हुए है. यह देख हर कोई अचंभित रह जाता है. परन्तु विभाग इन हालातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है. समय रहते यदि इन झुके अव्यवस्थित पोल को व्यवस्थित नहीं किया गया तो कभी तेज आंधी, बारिश में इनसे दुर्घटना का डर बना रहेगा.

जर्जर अवस्था में विद्युत उपकरण नगर व आसपास क्षेत्र में कई स्थानों पर मौजूद विद्युत पोल, तार काफी पुराने होकर जर्जर अवस्था में होने से खतरा बना रहता है. आये दिन फाल्ट होते है.

अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो रहे है. अनेक स्थानों पर ट्रांसफार्मर के नीचे की ओर मौजूद डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स जमीन से टिके हुए दिखाई देते है, बॉक्स के खुला होने से हर समय डर बना रहता है. कुछ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ओपन बॉक्स इतने अधिक नीचे है कि अनजाने में कोई इनके सम्पर्क में आ सकता है. नपा कॉम्पलेक्स में सुविधा घर के समीप ट्रांसफार्मर का डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स ओपन अवस्था में है.

जंग लग रही विद्युत पोल में कई जगह पर विद्युत पोल काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में होकर इनमें जंग लग चुकी है. तेज आंधी, बारिश में दुर्घटना का डर लगा रहता है. शहीद कॉलोनी, जूना ब्यावरा, सुठालिया बायपास सहित कई जगह पर विद्युत पोल जर्जर अवस्था में है.

विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार आडीएसएस योजना के तहत पोल, तार आदि उपकरणों को बदला जाएगा. ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स ओपन है उनको कवर्ड किया जाएगा.

 

Next Post

भारत माता मंदिर से 24 खंभा तक फोर लेन

Wed Dec 3 , 2025
उज्जैन: महाकाल क्षेत्र में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा राहतभरा कदम उठाते हुए भारत माता मंदिर से 24 खंभा माता मंदिर तक नई 24 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क के निर्माण का काम शुरू हो गया है.नवभारत से चर्चा में स्मार्ट सिटी के दीपक टंकारिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी […]

You May Like