बदमाशों ने युवक पर पटके बम

चुंगी चौकी में फैली दहशत, प्रकरण दर्ज
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत चुंगी चौकी में पुरानी रंजिश पर बदमाशों ने चाय पी रहे युवक पर दो बम पटक दिए। जिसमें से एक फट गया। अचानक हुई बमबाजी से क्षेत्र में दहशत फैल गई और हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक सागर चौधरी निवासी ओमकला मंदिर के पीछे घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राइवेट काम करता है।

जब वह अपने दोस्त दुर्गेश चौधरी के साथ चाचा चाय दुकान चुंगी चौकी में चाय पी रहा था उसी समय अमन साहू अपने दोस्त कुनाल वंशकार के, साथ आया और पुराने विवाद को झगड़ा करने लगा। इसी दौरान बम निकाल कर मारा जो एक बम राधे डेयरी के सामने फूटा जिसके अवशेष उसके दाहिने जांघ में लगे। दूसरा बम मारा जो उसके पैर के पास गिरा तो वो नही फूटा वे चिल्लाया तो अमन साहू बोला की थाना में रिपोर्ट करोगे तो जान से खत्म कर दूंगा। धमकाते हुए दोनों भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अमन साहू, कुनाल वंशकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Wed Dec 3 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत पौडी कला में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को राधे सिंह लोधी 40 वर्ष निवासी गाम पौडी कला ने सूचना दी कि […]

You May Like