तीन नवनिर्वाचित सांसदों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली 01 दिसम्बर (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संसद के उच्च सदन के लिए नव निर्वाचित तीन सदस्यों ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।

सभापति सी पी राधाकृष्णन ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन कार्यवाही शुरू करते हुए तीनों सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले तीनों ही सदस्य जम्मू और कश्मीर में सत्तारूढ नेशनल कांफ्रेस के नेता हैं।

शपथ लेने वाले सदस्यों में चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद किचलू और गुरविंदर सिंह ओबेरॉय हैं। श्री किचलू ने उर्दू में,श्री रमजान ने कश्मीरी में और श्री ओबेरॉय ने पंजाबी में शपथ ली।

राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए पिछले महीने हुए चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन और भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट जीती थी।

 

Next Post

स्थापना दिवस पर बीएसएफ ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, राशन और मिठाइयाँ

Mon Dec 1 , 2025
इंदौर. सीमा सुरक्षा बल के 61वें स्थापना दिवस पर सीएसडब्ल्यूटी बीएसएफ इंदौर ने शहर में जरूरतमंदों तक मदद का हाथ बढ़ाया. इस अवसर पर कालानी नगर स्थित उन्मुक्त सेवा संस्थान और पीतृ पर्वत क्षेत्र में रहने वाले वंचित परिवारों को कपड़े, राशन और मिठाइयाँ वितरित की गईं. कार्यक्रम में शामिल […]

You May Like