पंचांग 01 दिसम्बर 2025:-
रा.मि. 10 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी चन्द्रवासरे दिन 2/21, रेवती नक्षत्रे रात 7/49, व्यतिपात योगे रात 10/29, विष्टि करणे सू.उ. 6/43, सू.अ. 5/17, चन्द्रचार मीन रात 7/49 से मेष, पर्व- मोक्षदा एकादशी व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 01 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग है. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में दिनचर्या में व्यवधान आयेगा. पारिवारिक समस्या में व्यस्तता रहेगी. अधिकारी के कोप का सामना करना होगा. मन व्यथित रहेगा. वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी. संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, स्थिति सुधरेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की दिनचर्या में व्यवधान आयेगा. मन व्यथित रहेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी. संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों का मन परेशान रह सकता है. अधिकारी से मतभेद बढेंगे. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शिक्षा आदि में लाभ होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
————————————————————-
आज का भविष्य- सोमवार 01 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक रूपवान, सुन्दर, हष्टपुष्ट, मिलनसार, एवं बचपन में जिद्दी, अधिक होगा. शिक्षा में देर से रूचि जागेगी. खेलों के प्रति रूचि रहेगी. कोई नया कार्य सीखेगा. पहिले नौकरी बाद में व्यवसाय करेगा.
————————————————————-
मेष- जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी, बिना मांगे सलाह न दें, मित्रों की मदद मिलेगी, कारोबारी यात्रा का योग सुखद रहेगा.
वृषभ- आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, किसी कार्य में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, लाभ प्राप्त होने का योग है.
मिथुन- अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें, धैर्य से काम लें, यात्रा हो सकती है, दूसरों के कामकाज में मदद मिलेगी.वाहन पर व्यय होगा. सतर्कता एवं सावधानी रखें.
कर्क- सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, मांगलिक कार्य में उपस्थिति रहेगी, संतान संबंधी कार्य होंगे, खरीदी में सावधानी रखें, यश मिलेगा.
सिंह- कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, कामकाज में रूकावट आयेगी, किसी नजदीकी रिश्तेदारों में जाना पड़ेगा.
कन्या- सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कारोबार में इच्छानुसार सफलता मिलेगी. साहस संयम से कार्य करें.
तुला- मित्रों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आपके कामकाज में सुधार होगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक- मेहमानों के साथ व्यवस्था रहेगी, पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा, कामकाज में सफलता का योग है, नई योजना पर विचार विमर्श होगा.
धनु- अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किल हो सकती है, रूका पैसा वसूल कर लेंगे, पारिवारिक जिम्मेदारी बढेगी, नौकरी में कोई काम जरूरी करना पड़ सकता है.
मकर- काम को समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से करीबी रिश्तों में गलतफहमी होगी, नया खर्च सामने आ सकता है, कामकाज में वृद्धि होगी.
कुम्भ- विरोधियों से निपटने के लिये कूटनीति से काम लें, प्रियजन से मुलाकात होगी, स्वयं की गलती से कहीं कोई नुकसान हो सकता है, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.
मीन- भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, व्यापार व्यवसाय मं अच्छी सफलता मिलेगी, मनोबल बना रहेगा, किसी व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.
————————————————————-
व्यापार भविष्य:
मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, में घटाबढ़ी होगी, चना, जूट, पाट, बारदाना, देशी घी, तिल, सरसों, में मंदी की चाल चलेगी. वायदा मार्केट आज 11 बजकर 50 मिनिट के बने रूख पर व्यापार लाभदायक रहेगा. भाग्यांक 1539 है.
————————————————————-
