
जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित गई। हादसे में यात्रियों में चीज पुकार मच गई। बस में सवार 14 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 20 ए 0194 जबलपुर से यात्रियों को लेकर डिंडोरी जा रही थी, बस थाने के समीप जैसे ही पहुंची तभी अचानक नियंत्रित होकर पलट गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए उन्हें ले जाया गया।
