मौलाना मदनी का पुतला फूंका वीएचपी-बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

भोपाल। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के हालिया बयान को लेकर राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए मौलाना मदनी का पुतला जूते-चप्पलों की माला पहनाकर जलाया। प्रदर्शनकारियों ने इसे देश और हिंदू समाज के खिलाफ दिया गया बयान बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मदनी के पोस्टरों पर क्रॉस का निशान बनाया तथा ‘मदनी मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए। संगठनों का कहना है कि मौलाना मदनी के ‘जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा’ वाले बयान से समाज में गलत संदेश जा रहा है। वीएचपी के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान ने कहा कि यह बयान जिहाद को बढ़ावा देने वाला है और देश की एकता को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे वक्तव्य से मुस्लिम युवाओं को भटकाने की कोशिश की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कुछ कट्टरपंथी तत्व न्याय व्यवस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को ऐसे विचारों से दूरी बनानी चाहिए।

उधर, मौलाना मदनी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस्लाम में जिहाद का अर्थ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष है। उन्होंने दावा किया कि ‘लव जिहाद,

Next Post

विधायक सोहनलाल वाल्मीकि कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक बनाएं गए

Sun Nov 30 , 2025
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोहनलाल वाल्मीकि को कांग्रेस विधायक दल का मुख्य सचेतक (चीफ व्हीप) नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी […]

You May Like