बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में सलमान खान ने फरहाना भट्ट को उनके व्यवहार पर कड़ी फटकार लगाई। सलमान ने कहा कि फरहाना के एक्शन और रिएक्शन उन पर ही कंट्रोल में नहीं हैं।
बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर फरहाना भट्ट को कठोर शब्दों में लताड़ लगाते नजर आए। शो जैसे-जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है, कंटेस्टेंट्स की भिड़ंत और उनके व्यवहार पर सलमान की नजर और भी तेज हो गई है। वीकेंड का वार एपिसोड के शूट से पहले वायरल हुए प्रोमो ने फरहाना भट्ट को लेकर दर्शकों में खूब चर्चा पैदा कर दी है।
वीडियो में सलमान खान फरहाना से सीधे कहते हैं कि उनके एक्शन और रिएक्शन दोनों ही उनके नियंत्रण में नहीं हैं। सलमान ने तंज कसते हुए कहा कि फरहाना खुद को मोटिवेशनल स्पीकर बताती हैं, तो उन्हें अपनी स्पीच में ‘बिग बॉस 19’ का अनुभव भी शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने फरहाना को विलेन पर्सनालिटी का टैग देते हुए कहा कि अगर आपको यह विलेन वाली पर्सनालिटी चाहिए, तो आप बिल्कुल सही जा रही हैं। अगर यही आपकी असलियत है, तो मैं आपको अभी से ही ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा।
