चकाचक हो रहे शहर के कुंए-बावड़ी महापौर व विधायक ने किया श्रमदान

खंडवा। शहर में पानी की जरूरत और पुराने जल स्रोतों का संरक्षण कितना जरूरी है। नगर निगम को यह तेजी से समझ आ रहा है। शहर में देर से ही सही, लेकिन महापौर अमृता अमर यादव और विधायक कंचन मुकेश तनवे ने इसकी शुरुआत सूरजकुंड बावड़ी से की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कड़ी दोपहर में श्रमदान किया। इस कुएं से गाद निकली जाएगी।
व्यवस्थित कर आसपास का कचरा भी हटवाया जा रहा है। बावड़ी को आकर्षक बनाने के लिए पेंट और चित्रकार का इस्तेमाल किया जाएगा। नगर निगम की यह अच्छी पहल है। इसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। शहर के अन्य जलस्रोतों को भी इसी तरह व्यवस्थित बनाने का अभियान शुरू हो चुका है। निगम ने अपील की है, कि संस्थाएं और जागरूक लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
“जल गंगा संवर्धन अभियान” जिसका पहले नाम नमामि गंगे था , सूरजकुंड से प्रारंभ किया गया। अमृता अमर यादव ने सूरजकुंड स्थित शिव मंदिर में माल्यार्पण एवं पूजन किया। उसके बाद सूरजकुंड स्थित बावड़ी के आसपास जमा कचरे को साफ करने के लिए निगम आयुक्त नीलेश दुबे , उपायुक्त एस आर सिटोले, उपायुक्त ज़ाकिर जाफरी एवं उपायुक्त प्रदीप जैन एवं अन्य निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया।
गौरव खरे ने बताया कि 15 जून तक उक्त बावड़ी से गाद निकालकर पानी को स्वच्छ बनाया जाएगा। आसपास जमा कचरे को साफ करके बावड़ी में पेंट किया जाएगा।

Next Post

भक्ति मार्ग पर चलने के लिए सहज और सरल होना आवश्यक है:पंडित सुभाष शर्मा

Wed Jun 5 , 2024
कुक्षी।भक्ति और प्रार्थना में जब भाव जुड़ जाता है तो भक्ति की शक्ति जीवनरक्षक ,आत्मकल्याणी और जगकल्याणी बन जाती है वही बिना भाव की भक्ति आडंबर होकर निरर्थक रह जाती है,भक्ति का जगकल्याणी स्वरूप भागीरथ और गंगा अवतरण में देखने को मिलता है।यह बात इच्छापूर्ण हनुमानजी मंदिर में चल रही […]

You May Like