शिविर में निपटे 123 मामले 

जबलपुर। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त राकेश सहरावत के निर्देशन में 19 जिलों में गुरुवार को आयोजित निधि आपके निकट 2.0 शिविरों में कर्मचारियों-नियोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। शिविरों में 175 से अधिक लोग पहुंचे और कुल 123 शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया। जबलपुर क्षेत्रीय कार्यालय एवं ईएसआई निगम के सभाकक्ष में भी शिविर आयोजित हुआ, जहां 14 शिकायतें निपटाई गईं। शिविरों में भविष्य निधि सदस्यों को तत्पर पोर्टल, पीएम विकसित भारत रोजगार योजना, प्रयास, ई-नामांकन एवं कर्मचारी नामांकन योजना 2025 की उपयोगिता समझाई गई। श्री सहरावत ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिला कलेक्टरों से समन्वय कर योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दें। सदस्यों को आधार-पैन-बैंक विवरण किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की चेतावनी दी गई, क्योंकि फर्जी आईडी लिंक किए जाने की शिकायतें बढ़ रही हैं। एक शिकायत में नियोक्ता द्वारा नौकरी छोड़ने की तिथि अपडेट न करने की समस्या का तुरंत समाधान करते हुए कार्यालय द्वारा तिथि अपडेट की गई और दावा प्रपत्र 13 ऑनलाइन दाखिल कराया गया। शिविर के सफल संचालन में नोडल टीम सक्रिय रही। राकेश सहरावत ने बताया कि निधि आपके निकट 2.0 का आयोजन आगे भी हर महीने की 27 तारीख को होगा। उन्होंने सदस्यों व पेंशनरों से निकटतम शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएँ रखने की अपील की। शिविर में धीरेन्द्र नायडू, मनीष मीणा तथा ईएसआई निगम के शाखा प्रबंधक सत्येन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Next Post

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दर्शन सिंह एड. की पुण्यतिथि आज मनेगी

Thu Nov 27 , 2025
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज 28 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ. दर्शन सिंह एड. की 9वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण […]

You May Like