
जबलपुर। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा गुरूवार को जबलपुर हॉस्पिटल के सामने, तीन पत्ती चौक, भंवरताल गार्डन, मार्बल सिटी के पास, गोरा बाजार, पैंटी नाका में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई वहीं छोटी लाइन फाटक से होते हुए बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, साउथ एवेन्यू मॉल, गौरीघाट में हुई अतिक्रमण हटाने कार्रवाई रिपीट की गई। इस दौरान अमले द्वारा मेडिकल कॉलेज, मदन महल, गढ़ा में की गई मुनादी भी कराई गई और साथ ही सी.एम. हैेल्पलाइन शिकायत पर यादव कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के नीचे से टपरे को हटाया गया।
कार्रवाई के संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया किअतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत जबलपुर हॉस्पिटल के सामने, तीन पत्ती चौक, भंवरताल गार्डन, मार्बल सिटी के पास, गोरा बाजार, पैंटी नाका, छोटी लाइन फाटक से होते हुए बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, साउथ एवेन्यू मॉल, गौरीघाट में ठेले टपरे हटाए गए और मेडिकल कॉलेज, मदन महल, गढ़ा में मुनादी की गई तथा सी.एम. हैल्पलाइन शिकायत पर यादव कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के नीचे से टपरा हटाया गया।
