दरबारी गांव के तालाब किनारे मिले आधार-पैन कार्ड

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के दरबारी गांव में तालाब किनारे पानी के पास लावारिस हालत में 36 आधार कार्ड, 14 पैन कार्ड और 16 एटीएम कार्ड मिले हैं। ये सभी दस्तावेज गांव के ही निवासियों के बताए जा रहे हैं। इस घटना ने डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर सीधे-सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं।

गांव के प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने तालाब किनारे कागजों को गिरा हुआ देखा और तुरंत गांव के उपसरपंच अरुण तिवारी को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे उपसरपंच और ग्रामीणों ने सभी दस्तावेजों को इकट्ठा कर सुखाया और सुरक्षित रूप से स्कूल में रख दिया। साथ ही चितरंगी प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है।

उपसरपंच अरुण तिवारी ने कहा कि गांव में डाकघर संचालित है और आशंका है कि डाकघर के कर्मचारी द्वारा लोगों तक दस्तावेज न पहुँचाने की बजाय इन्हें यहां फेंक दिया गया है। यह ग्रामीणों की पहचान संबंधी संवेदनशील दस्तावेज हैं, जिन्हें इस तरह फेंकना आपराधिक लापरवाही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अब आशंकित हैं कि कहीं इनके दस्तावेजों का दुरुपयोग न हो जाए।

फिलहाल ग्रामीणों के महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज तालाब के पास इस तरह फेंके जाने से डाक विभाग की कार्यशैली कटघरे में है। ग्रामीण प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

Next Post

खाद की किल्लत और बदइंतजामी की शिकार हुई महिला किसान, दो दिन लाइन में खड़ी रही,मौत

Thu Nov 27 , 2025
गुना। जिले में खाद वितरण केंद्र पर मची अफरा-तफरी और बदइंतजामी ने एक आदिवासी महिला किसान की जान ले ली। बमोरी क्षेत्र के बागेरी में डबल लॉक गोदाम के बाहर, दो दिनों से उर्वरक के इंतजार में लाइन में लगी कुशेपुर गांव की भुरिया बाई को बुधवार रात अचानक गंभीर […]

You May Like